फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The demand for a university gained momentum again, and a campaign was launched.

Palwal News: यूनिवर्सिटी की मांग ने फिर पकड़ा जोर, अभियान चलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
The demand for a university gained momentum again, and a campaign was launched.
मंजूरी के बावजूद जमीन तय न होने से अटका है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। मेवात में फिर यूनिवर्सिटी की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवी संगठनों और जागरूक नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया। फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट साझा कर सरकार से जल्द यूनिवर्सिटी निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मेवात में यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब तक जमीन तय नहीं होने के कारण मामला लंबित पड़ा हुआ है। इसी देरी को लेकर लोगों में नाराजगी है।समाजसेवी रशीद अहमद एडवोकेट, मुबारिक खान, शौकत अली, जाहुल खान, अजीज खान ने अलग-अलग पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मेवात के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। यदि क्षेत्र में यूनिवर्सिटी स्थापित होती है तो हजारों विद्यार्थियों को घर के पास बेहतर शिक्षा सुविधा मिलेगी। लोगों ने कहा कि मेवात की बड़ी आबादी होने के बावजूद यहां उच्च शिक्षा के अवसर सीमित हैं। यूनिवर्सिटी बनने से न केवल शिक्षा स्तर सुधरेगा बल्कि रोजगार, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। युवाओं का मानना है कि यूनिवर्सिटी क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है।
विज्ञापन

……..

मेवात में यूनिवर्सिटी स्थापना को मंजूरी मिलने के बाद पैसा भी जारी हो चुका है। यूनिवर्सिटी के लिए जमीन तलाशने के साथ जरूरी गाइडलाइन पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। -जतिन बुसरी जिला मीडिया प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed