फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The couple was hit for not agreeing to the case

केस का राजीनामा न करने पर दंपती को मारी टक्कर

Thu, 19 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The couple was hit for not agreeing to the case
पलवल। अदालत में विचाराधीन जमीनी मुकदमे में राजीनामा न करने पर पहले दंपती की बाइक में टक्कर मारी। फिर डंडों से पीटकर किया घायल। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। गदपुरी थाना के पुलिस जांच अधिकारी राशिद खान ने बताया कि छपरौला गांव निवासी सोनी पत्नी विजय झा ने शिकायत दी है। आरोप है कि उनका जमीन को लेकर सागरपुर गांव निवासी सोहनपाल व उसके पिता केवलराम से विवाद चल रहा है। 22 अप्रैल को आरोपियों ने उन्हें राजीनामा करने के लिए सुबह दस बजे कोर्ट में बुलाया था।
विज्ञापन

आरोपियों के बुलाने पर पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से पलवल कोर्ट पहुंची तो वहां सोहनपाल व केवलराम भी आ गए। दोनों के बीच कोर्ट में राजीनामा की बात होने लगी, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद सोहनपाल ने उन्हें राजीनामा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ बाइक से घर आने लगी। उनकी बाइक जब पृथला-छपरौला मार्ग पर बनी के पास सुनसान जगह पहुंची तो वहां सोहनपाल व उसका पिता केवल राम स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर खड़े हुए थे। सोहनपाल ने पहले तो गाड़ी से उनकी बाइक में टक्कर मारी, जब वे दोनों सडक़ पर गिर गए तो सोहनपाल ने उसे डंडों से पीटा और गले से सोने की चेन को लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed