फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The bridge was not ready, the encroachment happened earlier

पुल बनकर तैयार हुआ नहीं, अतिक्रमण पहले हो गया

Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The bridge was not ready, the encroachment happened earlier
पलवल। एलीवेटिड पुल अभी पलवल शहर में बनकर तैयार भी नहीं हुआ है कि लोगों ने उसके नीचे अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। पुल निर्माण के कारण दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर लगने वाले जाम से बचने के लिए दुपहिया वाहन चालक, साइकिल व पैदल चलने वाले पुल के नीचे से निकलकर जाम से बचते थे, लेकिन अब पुल के नीचे भी अतिक्रमण के कारण निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ये हो गए हैं कि आगरा चौक से लेकर बस अड्डा तक पुल के नीचे कहीं रेहडी वालों ने कब्जा कर लिया है तो कहीं पटरी वालों ने तो कहीं टैक्सी स्टैंड बना दिया गया है। एलीवेटिड पुल निर्माण के चलते राजमार्ग पर ही नहीं अब पुल के नीचे भी जाम लगा रहता है। इस जाम से निपटने के लिए उपायुक्त कई बार राजमार्ग प्राधिकरण व नगर परिषद अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दे चुके हैं, लेकिन उपायुक्त के आदेशों की किसी को परवाह नहीं है। नौ फरवरी को भी उपायुक्त ने आदेश दिए थे, फिर भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बस अड्डा चौक
बस अड्डा चौक पर एलीवेटिड पुल के नीचे इतना जबरदस्त अतिक्रमण है कि वहां पुल के नीचे की सड़क की चौड़ाई 30 फुट से घटकर मात्र 10 फुट रह गई है। दोनों तरफ तथा बीच में बनाए गए फुटपाथ पर भी लोगों ने कब्जा कर लिया है। फुटपाथ पर जहां पटरी वाले बैठे हैं, वहीं सड़क पर रेहडी वालों का कब्जा है। इसके अलावा दूसरी तरफ गाड़ी वालों व अवैध वाहन चालकों व निजी बस वालों ने कब्जा कर लिया है। जिसके चलते हर समय बस अड्डे पर जाम रहता है।
विज्ञापन

किठवाडी चौक
किठवाडी चौक पर पुल के नीचे टैक्सी वालों के साथ-साथ भूसे से भरे ट्रैक्टर तथा टैक्सी वाली गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसके अलावा तिपहिया चालक भी अपने तिपहियों को यहां खड़ा करके रखते हैं। जिसके कारण पुल के नीचे पूरी सड़क पर कब्जा है। इससे वहां भी हर समय जाम लगा रहता है। जाम भी कई बार इतना अधिक हो जाता है कि पैदल तक निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा चौक
आगरा चौक का भी यही हाल है। यहां तक अभी तक पुल के ऊपर गाडर तक नहीं डाले गए हैं, लेकिन उसके बावजूद यहां पर टैक्सी स्टैंड बना दिया गया है। शहर के सभी टैक्सी वाले अपनी गाड़ियों को यहां पुल के नीचे खड़ा करके रखते हैं। कई बार तो गाड़ियों को इस कदर खड़ा कर दिया जाता है कि उनके कारण राजमार्ग पर भी जाम लग जाता है।
हूडा चौक से लेकर आगरा चौक तक अतिक्रमण के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। जाम इतना अधिक लग जाता है कि 10 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा होता है। लोगों को काफी परेशानी होती है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
- राजीव लांबा, वकील
इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। जब अधिकारी उपायुक्त के आदेशों की पालना नहीं करते तो आम लोगों की शिकायत पर क्या ध्यान देंगे। राजमार्ग पर अतिक्रमण की समस्या दूर होनी चाहिए।

- गुलशन राय गोयल, पूर्व प्राचार्य
सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर बैठक की गई थी। उसमें सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से राजमार्ग पर एलीवेटिड पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। अतिक्रमण पूरी तरह से साफ किया जाएगा। अधिकारियों ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी। शहर में राजमार्ग पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, उपायुक्त पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed