फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The accused sitting in Tihar took responsibility for the murder

तिहाड़ में बैठे आरोपी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Sat, 26 Mar 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The accused sitting in Tihar took responsibility for the murder
पलवल। गांव दीघोट में 21 मार्च को हुई गैंगवार में यशवीर नामक युवक की हत्या के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। उस पोस्ट में दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में बंद बदमाश अमित डागर ने दीघोट गांव में गैंगवार के दौरान हत्या की बात कबूली है। उस पोस्ट में बदमाश अमित डागर के साथ नीरज फरीदपुरिया तथा सचिन खेड़ी बदमाश भी शामिल हैं। पोस्ट में अमित डागर ने लिखा है कि यह गैंगवार आपसी रंजिश नहीं है न ही किसी से सुपारी लेकर की गई है। यशवीर की हत्या उनकी गैंगवार में दखल देने के लिए की गई है। इतना ही नहीं अमित डागर ने पोस्ट में दीघोट गांव के किसी भी व्यक्ति का इस हत्या में हाथ न होने की बात भी कही है। यह पोस्ट यहां फेसबुक के अलावा कई वट्सएप ग्रुप में चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 22 मार्च को गैंगवार के बाद यशवीर की मौत होने पर डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया था कि गांव दीघोट निवासी आकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें गांव निवासी सुरेंद्र, गोविंद, योगेश उर्फ टिंकू व डकोरा निवासी आनंद से रंजिश होने की बात कही गई। कहा कि इन लोगों ने यशवीर की हत्या के लिए टेकचंद निवासी खेडी, नीरज निवासी फरीदपुर, जग्गा निवासी चांदहट को सुपारी दी हुई थी। मंगलवार दोपहर बाद घर में घुसकर यशवीर की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी। कई गोलियां उसके साथ बैठे सरफराज और जयवीर को भी लगीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया। इसी बीच महेश पुर निवासी अमित डागर ने एकाएक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। अमित डागर ने यह भी धमकी दी है कि यदि कोई उनकी गैंग के बीच आने का प्रयास करेगा तो उसका भी यही अंजाम होगा। अमित डागर हत्या, लूट व फिरौती मांगने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed