फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The accused of absconding rape arrested by pushing the police

पुलिस को धक्का देकर फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
The accused of absconding rape arrested by pushing the police
पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को नाले में कूदकर हवलदार ने किया गिरफ्तार - फोटो : Palwal
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र से पुलिस के चंगुल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू निवासी गोपाल बाग जिला मथुरा (यूपी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोनू ने नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 28 अगस्त को आरोपी सोनू को हवालात से निकालकर मेडिकल व घटनास्थल की निशानदेही के बाद सिपाही बुधराम तथा एसपीओ जगदीश अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। तभी आरोपी सिपाही बुधराम को धक्का मारकर फरार हो गया था। इसके बाद सूचना मिली थी कि आरोपी सोनू कोसीकलां (यूपी) में मौजूद है, जोकि कही बाहर जाने की फिराक में है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed