{"_id":"5d17a50d8ebc3e3cf975f725","slug":"teenager-rape-5-years-girl-palwal-news-noi446317095","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, धरा
पलवल। जिले में महिलाओं व छोटी बच्चियों के साथ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सदर थाना अंतर्गत घर के पास खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ गांव निवासी किशोर ने दुष्कर्म किया तथा मौके से फरार हो गया। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
महिला थाना में कार्यरत जांच अधिकारी परवीन के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि शनिवार को उसकी पांच वर्षीय पुत्री घर के पास ही पानी के बूस्टर पर खेल रही थी। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा, जहां बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। पीड़ित का आरोप है कि गांव निवासी करीब 15 वर्षीय किशोर ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके मेडिकल परीक्षण कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले में जांच कर रहे डीएसपी हितेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंच कर बच्ची को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया।