फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teenage girl dies after being hit by a train

Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after being hit by a train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित किठवाड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।



जीआरपी जांच अधिकारी देवरतन डागर ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि पलवल रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर नंबर 1479/22-24 के निकट एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पलवल रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां यात्रियों और स्थानीय लोगों से भी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन वहां भी मृतका की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद जीआरपी ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन



जांच अधिकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गोरा, चेहरा गोल और कद करीब साढ़े चार फुट है। उसने हल्के भूरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी तथा पास में एक लाइनदार टी-शर्ट भी मिली है। मृतका के हाथों और गले में काले रंग के धागे बंधे हुए हैं। जीआरपी ने मृतका की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों और चौकियों को फोटो भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed