फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teej is symbol of our culture : naina chautala

तीज हमारी संस्कृति का प्रतीक : नैना चौटाला

Sat, 03 Aug 2019 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teej is symbol of our culture : naina chautala
हथीन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं के साथ नृत्य में हिस्सा लेती विधायक नैना चौट? - फोटो : Palwal
हथीन। सावन के लोकगीतों व मल्हारों पर डबबाली विधायक व जजपा संस्थापक दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला ने न सिर्फ हथीन क्षेत्र की महिलाओं के साथ नृत्य किया बल्कि सावन की परंपरा के तहत डाले गए झूले पर झूल महिलाओं का दिल जीत लिया। मौका था पूर्व सिंचाई मंत्री व जजपा के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार के कार्यालय पर आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का। नैना चौटाला द्वारा किए गए नृत्य व झूला झूलने को लेकर हथीन की महिलाओं ने उनके साथ हरियाली तीज का पूरा लुत्फ उठाया। इस अवसर पर नैना ने वहां पौधरोपण भी किया। तीज महोत्सव में वे महिलाओं के साथ हरियाणवी के साथ-साथ ब्रज के रंग में रंग र्गइं।
विज्ञापन

नैना ने कहा कि दशकों से चली आ रहे तीज का उत्सव न केवल हमारी संस्कृति का प्रतीक है बल्कि सावन के मौसम में पेड़ पर झूले झूलने का वैज्ञानिक तर्क भी हैं। पेड़ पर बंधे झूले झूलने से ज्यादा आक्सीजन हमारे शरीर में जाती है और मन-मस्तिष्क को तरोताजा करती है। इसी प्रकार से सावन के मौसम में सरसों के तेल से बने गुलगुले, सुहाली व अन्य पकवान हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता साथ साथ हमारे तीज-त्योहार मनाने के तौर तरीकों में बदलाव आ रहा है, पर हमें अपनी विलुप्त होती संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे समाज में समरसता और रिश्तों की मधुरता बनी रहे।
विज्ञापन

जजपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण के नेतृत्व में हिसार से आई निर्मला रेढ़, कृष्णा फोगाट व अन्य महिलाओं ने भी हरियाणवी पारंपरिक पोशाक में लोकगीत प्रस्तुत किए व नृत्य किया। इस अवसर पर नैना चौटाला ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से आह्वान किया कि हर महिला एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल करे। इससे प्रदूषण कम होगा तथा वातावरण शुद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। हमारे चारों ओर हरियाली बढ़ाने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए और बेहतर पर्यावरण संतुलन स्थापित करने के इस पुण्य कार्य में महिलाओं को आगे आते हुए तीज के त्योहार पर पेड़ लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने भी हरियाली तीज की सभी महिलाओं को बधाई दी तथा कहा कि यह महिलाओं का पर्व है। यह पर्व ब्रज क्षेत्र का प्रमुख पर्व माना जाता है। ऐसे में महिलाओं को आज पेड़ लगाने व आपसी प्यार व भाईचारा कायम रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में जजपा नेत्री शशि बाला तेवतिया, जिलाध्यक्ष लता भारद्वाज ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed