{"_id":"5d4488928ebc3e6cd3276dfe","slug":"team-selection-for-cultural-program-will-on-5th-august-palwal-news-noi4529129116","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए टीमों का चयन
विज्ञापन
पलवल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी करती छात्राएं।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में अधिकारियों संग बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली आठ टीमों का विद्यालय में निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा, सफाई, जल संरक्षण एवं आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम 5 अगस्त को पूरी तैयारी के साथ आएं, जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में उनका चयन हो सके।
अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को सुबह 10:00 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुतियां प्रदर्शित की जाएगी।
दरअसल, 15 अगस्त को स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चयन के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर, प्रधानाचार्य प्रमोद पाल, एईओ राजबीर सिंह व जसबीर सिंह, प्रवक्ता डा. मोनिका सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।