फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   teachers protest for their demand

अध्यापक संघ ने हसनपुर खंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 28 Feb 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
teachers protest for their demand
हसनपुर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के तत्वाधान में खंड हसनपुर के अध्यापकों ने खंड कार्यालय पर अध्यापकों और छात्रों की समस्याओं को लेकर रोष प्रदर्शन किया। अध्यक्षता खंड प्रधान उधम सिंह ने की तथा संचालन खंड सचिव शिवदयाल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान वेदपाल व महासचिव गीतेश कुमार तथा राकेश शर्मा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ जहां स्कूल खोले जाने चाहिए थे। वहीं स्कूलों को बंद करना, विज्ञान संकाय को स्कूलों से समाप्त करना, निजी हाथों में देने की बात कहकर सरकार सुलभ सार्वभौमिक शिक्षा के दायित्व से पीछे हट रही है। सक्षम जैसे एनजीओ को लाकर अध्यापकों को पाठ्यक्रम से दूर कर रही है। छात्रों पर अतिरिक्त मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है, जोकि आरटीई अधिनियम का सरासर उल्लंघन है। नियम 134 ए आरोही मॉडल संस्कृति मॉडल स्कूलों के नाम पर छात्रों को राजकीय स्कूलों से दूर करके विद्यालयों को नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अध्यापकों व अधिकारियों को रोजाना परिणाम के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। बलजीत सिंह शास्त्री, लखन पाल गोयल, मोहन सिंह ने कहा कि अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री हरियाणा के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई कि नई पेंशन समाप्त करके पुरानी पेंशन बहाल की जाए सभी अतिथि अध्यापकों सहित विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। विद्यालय को बंद न करना तथा विज्ञान संकाय सभी विद्यालयों में जारी रखना, सक्षम निष्ठा ट्रेनिंग बीएलओ जैसे कार्यों में न उलझा कर शैक्षिक कार्य करने दिया जाए। जेबीटी सी एन्ड वी के सामान्य तथा अंतर जिला स्थानांतरण किए जाएं। बच्चों की सभी प्रकार की देय राशियां सत्र के आरंभ में दी जाएं। वेतन सहित सभी प्रकार का बजट यथाशीघ्र जारी हो। सभी विद्यालयों में पद भरे जाएं तथा पदोन्नतियां की जाएं। कैशलैस मेडिकल स्कीम लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed