{"_id":"6ac3ee82f5b99d5d0e032a5a","slug":"systems-down-all-day-at-pnb-branch-palwal-news-c-25-1-mwt1010-116157-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पीएनबी शाखा में दिनभर सिस्टम ठप, बिना काम लौटे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पीएनबी शाखा में दिनभर सिस्टम ठप, बिना काम लौटे ग्राहक
विज्ञापन
बड़कली चौक स्थित शाखा में दूर-दराज से पहुंचे उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बड़कली चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में सोमवार को अव्यवस्थाओं के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक में दिनभर सिस्टम नहीं चलने का हवाला देकर ग्राहकों के काम नहीं किए गए। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को बिना काम कराए ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में आए दिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है। सोमवार को भी कई घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें बताया गया कि सिस्टम काम नहीं कर रहा है। बैंक के शाखा प्रबंधक के बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि प्रबंधक छुट्टी पर हैं।
खेड़ी निवासी मुबीन ने बताया कि काफी मुश्किल से बैंक आने का समय मिलता है। यहां पहुंचने के बाद भी काम नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बैंक में बुजुर्गों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोनू ने बताया कि कंपनी से छुट्टी लेकर बैंक पहुंचे थे, लेकिन पूरे दिन सिस्टम बंद रहने से काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदार शुभम ने कहा कि कारोबार के चलते बैंक से रोजाना काम पड़ता है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण परेशानी होती है। नगीना निवासी अताउल्ला ने बताया कि नकदी नहीं निकलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मामले में पीएनबी के क्षेत्रीय अधिकारी रामोतार मीणा ने कहा कि शाखा प्रबंधक से जवाब-तलब किया जाएगा। जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर ग्राहकों की समस्या दूर की जाएगी।