फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SVSU's Sagar wins bronze in archery.

Palwal News: एसवीएसयू के सागर ने तीरंदाजी में जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
SVSU's Sagar wins bronze in archery.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) के डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सागर ने जींद में आयोजित 39वीं हरियाणा राज्य सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड मेन टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने सागर को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत और एकाग्रता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि सागर की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सागर ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से कंपाउंड तीरंदाजी का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने उम्मीद जताई कि सागर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर और ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed