{"_id":"6a5e722a3f389fc14e0ec21d","slug":"svsu-and-jcb-to-boost-technical-training-and-innovation-palwal-news-c-24-1-pal1008-126175-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तकनीकी प्रशिक्षण और नवाचार को ढ़ावा देंगे एसवीएसयू और जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तकनीकी प्रशिक्षण और नवाचार को ढ़ावा देंगे एसवीएसयू और जेसीबी
विज्ञापन
दोनों संस्थानों की साझेदारी से युवाओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) और जेसीबी के बीच कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू हुआ है। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि जेसीबी विश्व की अग्रणी कंपनियों में शामिल है, जबकि एसवीएसयू देश का पहला राजकीय कौशल विश्वविद्यालय है। दोनों संस्थानों की साझेदारी से युवाओं और उद्योग जगत को लाभ मिलेगा तथा कौशल उन्नयन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जेसीबी के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए वैल्यू एडेड प्रोग्राम संचालित किए जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय को जेसीबी के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय वर्तमान में 65 कौशल आधारित कार्यक्रम संचालित कर रहा है और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप विशेष पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इंडस्ट्री 4.0 और एआई जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए व्यापक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान स्किल डेवलपमेंट और नवाचार पर मिलकर काम करेंगे। इससे ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और नॉलेज एक्सचेंज को बढ़ावा मिलेगा। डीन प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि भविष्य में दोनों संस्थान संयुक्त रूप से सेमिनार, कार्यशालाएं और शोध गतिविधियां भी आयोजित करेंगे। इस अवसर पर इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज, उप निदेशक पंकज, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, ऑटोमोटिव स्टडीज के चेयरपर्सन डॉ. संजय सिंह राठौर, डॉ. प्रीति और जगबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।