{"_id":"61a90097048676419a31e1fe","slug":"sugar-mill-security-worker-dies-in-accident-palwal-news-noi619123791","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के सुरक्षा कर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के सुरक्षा कर्मी की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। चीनी मिल पलवल में कार्यरत 55 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुरक्षाकर्मी घर से साइकिल पर सवार होकर चीनी मिल आ रहा था। मिल के गेट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक के बेटे को नौकरी देने की मांग को लेकर मिल के गेट पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बेटे को डीसी रेट पर नौकरी देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव फुलवाड़ी निवासी 55 वर्षीय सतबीर पलवल की चीनी में सुरक्षा कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। बुधवार रात को साढे़ आठ बजे वे घर से साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीनी मिल के गेट के समीप किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों करा दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से शव को चीनी मिल में रखकर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने सरकारी नौकरी देने की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस व मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, परंतु परिजन नहीं माने। उसके बाद मिल प्रबंधक से फोन पर बात करने के बाद मृतक के बेटे मोहित को डीसी रेट पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।