फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Students of Vishwakarma Skill University will get jobs in 1,000 companies.

Palwal News: विश्वकर्मा कौशल विवि के छात्रों को एक हजार कंपनियों में मिलेगी नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students of Vishwakarma Skill University will get jobs in 1,000 companies.
तीन कंपनियों से एमओयू, छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक हजार इंडस्ट्री में रोजगार के लिए सीधे द्वार खुल गए हैं। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कुशल लोगों की भर्ती के लिए एक पोर्टल बनाया है, अब विद्यार्थी उस पर अपने बायोडाटा अपलोड कर सकेंगे और इंडस्ट्री अपनी जरूरत के हिसाब से उन्हें नियुक्त करती रहेंगी।

मंगलवार को एसवीएसयू और आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच समझौता हुआ। साथ ही अनुदीप फाउंडेशन के साथ भी एक एमओयू हुआ है, इसके अंतर्गत वह एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए कौशल आधारित ट्रेनिंग करवाएगा। फरीदाबाद की रोनाल्ड वेब ओफ़्सेट के साथ बीवॉक प्रिंटिंग एंड पैकिजिंग के लिए एमओयू हुआ है।
विज्ञापन


कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने समझौतों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पोर्टल पर एसवीएसयू को विशेष लॉगिन मिलेगा, जहां विद्यार्थी अपने सीवी अपलोड कर सकेंगे। इससे एक हजार से अधिक इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर खुलेंगे। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राणा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी रश्मि भी मौजूद रहीं। अध्यक्ष प्रमोद राणा ने इस मौके पर कहा कि इस एमओयू से रोजगार की तलाश कर रहे स्किल्ड युवाओं को लाभ होगा ही, साथ ही कुशल कामगारों की कमी से जूझ रहीं इंडस्ट्री को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता की अनुदीप फाउंडेशन के साथ हुए समझौते के तहत एसवीएसयू विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्सबिल्ड आधारित प्रशिक्षण और रोजगारपरक ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता के साथ व्यावसायिक कौशल भी विकसित होंगे।

प्रिंटिंग क्षेत्र में रोनाल्ड वेब ऑफसेट के साथ एमओयू हुआ। प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. विक्रम सिंह ने कहा कि उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से ही एसवीएसयू की स्थापना की गई है।


इंडस्ट्री रिलेशन्स एंड एलुमनी अफेयर्स की निदेशक चंचल भारद्वाज ने कहा कि समझौतों से विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक कौशल, इंटर्नशिप और रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। इस दौरान प्रो. सुनील कुमार गर्ग, प्रो. सुरेश कुमार, अमीष अमेय, पंकज, नीरू कलेर और निशान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed