फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   students informed on the CAA

वद्यिर्थियों को नागरिकता संसोधन कानून के बारे में किया गया जागरूक

Fri, 28 Feb 2020 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
students informed on the CAA
पलवल। नागरिकता संशोधन कानून पर छात्रों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को एसडी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. निर्मल जिंदल व ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने विद्यार्थियों को नागरिक संशोधन कानून 2019 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला का संयोजन सहायक प्रोफेसर डॉ. राजवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. निर्मल जिंदल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 का मकसद पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन व पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करना है। इन देशों से आकर जो लोग वर्ष 2014 से भारत में रह रहे है, उन्हें नागरिकता प्रदान की जाएगी। लोगों को इस कानून के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है। इसलिए इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम सुमदाय के लोगों को यह डर है कि नागरिक संशोधन कानून 2019 में उनके साथ भेदभाव हुआ है। वे सोचते हैं कि उन्हें भारत से निकाल दिया जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में यह भ्रम है कि नागरिक संशोधन कानून में मुस्लिम देशों से मुसलमानों को क्यों नहीं बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों में तो मुसलमान बहुमत में है। उसके बावजूद भी कोई भी मुस्लिम व्यक्ति भारत की नागरिकता ग्रहण करना चाहता है तो वह इस कानून के अंतर्गत प्राप्त कर सकता है। भारत में सभी धर्मों के लोगों को समानता का अधिकार व धार्मिक आजादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने कहा कि देश के बंटवारे के दौरान काफी हिंदू पाकिस्तान में रह गए लेकिन उन्हें वहां प्रताड़ित किया गया। नागरिक संशोधन कानून 2019 में उन्हीं अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने की बात कही गई है। कुछ राजनैतिक दल अपने एजेंडे के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। इस कानून के बारे में भ्रम पैदा किया जा रहा है। यदि इसके बारे में ठीक ढंग से लोगों को बताया जाए कि यह नागरिकता देने के लिए है तो लोग इसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed