फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   State government will do 10 lakh insurance of animals

प्रदेश सरकार करेगी 10 लाख पशुओं का बीमा

Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
State government will do 10 lakh insurance of animals
हथीन। प्रदेश सरकार 10 लाख किसानों और पशु पालकों के पशुओं का बीमा करेगी। सरकार ने दुग्ध उद्योग तथा किसानों की आमदनी को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। हरियाणा किसान आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. श्याम भास्कर ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक पशु पालक और किसानों के पांच पशुओं का बीमा करने की योजना बनाई है। यह योजना किसानों व पशु पालकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने निरंतर गिरते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसे नहीं रोका गया तो प्रदेश के लिए बहुत घातक होगा। इस गिरते भू-जल स्तर को रोकने में किसान अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने किसानों को धान के साथ-साथ मक्का बिजाई करने की सलाह दी तथा आश्वासन दिया कि सरकार इस ओर ठोस कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए अनेक कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed