फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sp sir, you will also be the son of a farmer

एसपी साहब आप भी किसान के बेटे होंगे....केएमपी के पास रोके जाने पर बोले किसान, अपना हक मांगने जा रहे दिल्ली

Fri, 04 Dec 2020 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
sp sir, you will also be the son of a farmer
मध्य प्रदेश के किसानों को पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे कट पर रोकने के बाद समझाते पुलिस अधीक्षक दी? - फोटो : Palwal
एसपी साहब आप भी किसान के बेटे होंगे... केएमपी के पास रोके जाने पर बोले मध्य प्रदेश के किसान, अपना हक मांगने जा रहे दिल्ली
विज्ञापन

पलवल। एसपी साहब, जैसे हम किसान हैं, वैसे आप भी एक किसान के बेटे होंगे। किसानों को आज मत रोको, क्योंकि यह आंदोलन केवल किसानों से जुड़ा नहीं, बल्कि आम आदमी से भी जुड़ा है। यह बातें शुक्रवार को केएमपी के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रहे किसानों ने पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत से कही।
किसानों ने कहा कि हम सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से ही दिल्ली जा रहे हैं। वादा करते हैं कि किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न नहीं करेंगे, हम नहीं चाहते कि हमारे कारण आम लोगों को परेशानी हो। किसानों का कहना था कि वे किसी भी कीमत पर दिल्ली पहुंचकर रहेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने भी कह दिया कि वह किसी भी कीमत पर उन्हें आगे नहीं बढ़ने देंगे। इस पर किसान वहीं सड़क पर ही बैठ गए ओर वहीं पर उन्होंने भोजन भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से ही पुलिस व किसानों के बीच खींचातानी चल रही है। पुलिस द्वारा उन्हें यहां रोके जाने पर किसान यहीं सड़क पर एक तरफ अपने ट्रैक्टरों व वाहनों को खड़ा कर बैठे हुए हैं। किसानों ने अपने साथ वहीं भोजन-पानी की व्यवस्था भी की हुई है, वहीं स्वयंसेवक भी उनकी मदद कर रहे हैं। रातभर पुलिस उन किसानों की निगरानी करती रही। शुक्रवार सुबह होते ही किसान आगे न बढ़ जाए, उससे पहले ही पुलिस अधीक्षक फिर से पहुंच गए और वापस जाने के लिए समझाया, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार किसानों को पलवल में ही रोक दिया गया है। मध्य प्रदेश से आए इन किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा काफी पुलिस बल वहां तैनात किया हुआ है। वहीं बैरिकेड, सीमेंट के बड़े पत्थर, ट्रक व बड़े वाहन भी खड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमन सीमा पर रोके गए यूपी के किसान
उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे किसानों को रोकने के लिए करमन सीमा पर भी पुलिस ने बड़े-बड़े अवरोधक लगा दिए हैं। पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात हैं। वहीं पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसानों ने ठंड में पूरी रात सड़क पर बैठकर गुजारी जबकि पुलिसकर्मी भी उनकी निगरानी में पूरी रात सड़क पर डटे रहे। पुलिस ने बड़े-बड़े पत्थरों के साथ ही बड़े वाहन खड़े कर दिए हैं। साथ ही बेरिकेड भी लगा दिए हैं। वहीं पानी की बौछार करने और आंसू गैस छोड़ने की भी पूरी व्यवस्था है।
पृथला से दिल्ली के लिए रवाना
पलवल से बृहस्पतिवार को जाट धर्मशाला से दिल्ली कूच के लिए निकले किसान बृहस्पतिवार की रात पृथला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विश्राम करने के बाद शुक्रवार को दोपहर के भोजन के बाद दिल्ली कूच के लिए रवाना हो गए। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के नेतृत्व में पृथला से निकले किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस भी उनके साथ गदपुरी टोल तक गई।
किसान ट्रैक्टरों से बुधवार को चले थे। उन्हें रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस ने रोका, लेकिन वे बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढे़। अब उन्हें पलवल पुलिस ने रोका हुआ है। लेकिन वो दिल्ली पहुंचकर रहेंगे और वहां बदरपुर बॉर्डर जाम करेंगे। - निहाल सिंह, किसान नेता, ग्वालियर
किसान आंदोलन जारी रहेगा और हम सरकार के आगे नहीं झुकेंगे। सरकार जिस तरह से अन्याय करा रही है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। किसानों की मांगे जायज हैं और सरकार यदि एमएसपी देना चाहती है, तो उसे लिखित में देने से क्यों डरती है। - रतन सिंह सैरोत, राष्ट्रीय सचिव, भारतीय किसान यूनियन

जिला पुलिस किसानों के आंदोलन को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। पलवल के किसानों के साथ बाहरी राज्यों से आ रहे किसानों पर भी पुलिस की पूरी नजर है। किसी भी कीमत पर बाहरी राज्यों के किसानों को सीमा से होकर आगे नहीं जाने देंगे। किसानों को करमन सीमा व केएमपी के पास ही रोक दिया गया है। - दीपक गहलावत, जिला पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed