फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Soldiers are an example of honesty and discipline for society: MLA

फौजी समाज के लिए ईमानदारी व अनुशासन की मिसाल : विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Soldiers are an example of honesty and discipline for society: MLA
22 ग्रेनेडियर अशोका पलटून की चार्ली कंपनी की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों के किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहीदों की वीरता, सैनिकों के अदम्य साहस और देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सम्मान में आयोजित ‘बहादुरों की बहादुरी’ कार्यक्रम में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फौजी समाज के लिए ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण की मिसाल होते हैं। देश की आन-बान और शान के लिए कुर्बानी देने का जज्बा सैनिकों में ही देखने को मिलता है।

विधायक ने कहा कि मेवात की धरती का इतिहास कुर्बानी और शहादत की गौरवगाथाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को समय-समय पर याद करना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने वीरांगनाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 22 ग्रेनेडियर अशोका पलटून की चार्ली कंपनी की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न, शॉल, सूट और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य आयोजक रिटायर्ड नाइक हाजी ईशा सरपंच रानिका रहे। इस दौरान परमजीत सिंह जून, बार अध्यक्ष शमीम अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता ताहिर देवला, आबिद दानीबास, आसिफ चंदेनी, रुक्कू रानिका और सोहराब मालब सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed