फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Six armed youth assaulted the dhaba owner, case registered

Palwal News: छह हथियारबंद युवकों ने ढाबा मालिक के साथ की मारपीट, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six armed youth assaulted the dhaba owner, case registered
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए कारतूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे मुंडकटी थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुलशन ढाबे पर देर रात में कार में आए हथियारबंद छह युवकों ने शराब के नशे में ढाबा मालिक से मारपीट की। आरोपी मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना पुलिस ने ढाबे मालिक की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस भी बरामद किए। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गांव खटैला निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका हाईवे पर गुलशन नाम से ढाबा है। शनिवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब कार से गांव निवासी जीतू, सुंदर, भारत, अमित, सिद्धार्थ व तुमसरा निवासी वीरू आए। उन्होंने आते ही उनके साथ लाठी व डंडे सहित लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गए। शिकायत में पीड़ित ने कहा कि आरोपी जीतू ने हाथ में पिस्तौल व अन्य आरोपियों ने हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए थे। मारपीट के दौरान पीड़ित ने जब शोर मचाया तो गांव निवासी राम अवतार व मुनित आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि इस झगड़े में आरोपी सिद्धार्थ व अमित भी घायल हुए हैं। पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed