फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Six accused arrested in Nuh violence case

Palwal News: नूंह हिंसा के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested in Nuh violence case
तावडू। बीते साल नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भीड़ जुटाने का आह्वान करने के आरोप में साइबर थाने में केस दर्ज किया गया था। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते साल 31 जुलाई को नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इसमें छह लोगों की जान गई थी। बड़ी संख्या में वाहनों को जला दिया गया। उपद्रवियों की भीड़ ने नूंह साइबर परिसर को भी आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर 300 से अधिक आरोपियों को पकड़ा। इसी कड़ी में बीते साल अगस्त माह में नूंह साइबर थाना पुलिस ने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने के मामले में एक केस दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक सिर्फ एक गिरफ्तारी हो सकी थी। नूंह साइबर थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मामले में लंबी जांच के बाद पुलिस ने फिरोजपुर नमक के रहने वाले नोमान, सद्दाम, साबिर अली, मोहम्मद मुस्तफा और अरबाज और मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार किया है। सभी एक साल से फरार चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed