फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sirauli-Gulalata road to be built at a cost of 3.63 crore

Palwal News: 3.63 करोड़ से बनेगा सिरौली-गुलालता मार्ग, नए साल में शुरू हो सकता है काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sirauli-Gulalata road to be built at a cost of 3.63 crore
18 फुट चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन

आधा दर्जन गांवों को मिलेगा लाभ, लंबे समय से जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे ग्रामीण
गुरुदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े सिरौली-गुलालता मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 3.63 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। विभाग की ओर से निर्माण से संबंधित कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि नए वर्ष में इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क के दोबारा बनने से सिरौली और गुलालता सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही पलवल जिले की सीमा तक आवागमन भी सुगम होगा।
सिरौली-गुलालता मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की हालत खराब होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह से सड़क टूटने के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने के साथ पलवल जिले की सीमा तक पहुंचने का महत्वपूर्ण संपर्क रास्ता भी है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति का असर प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क की खराब हालत को देखते हुए गुलालता और सिरौली गांव के लोग लंबे समय से इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क की केवल ऊपरी मरम्मत करने के बजाय इसका स्थायी समाधान किया जाए, ताकि कुछ समय बाद फिर से सड़क टूटने की समस्या सामने न आए। अब 3.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सड़क उखाड़कर बनेगा नया मार्ग
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए पुरानी सड़क को उखाड़कर दोबारा निर्माण कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 18 फुट रखी जाएगी। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करने और सड़क को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

वर्जन
सिरौली-गुलालता मार्ग लंबे समय से टूटा हुआ है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। - अय्यूब

यह मार्ग आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है और पलवल जिले की सीमा तक पहुंचने का महत्वपूर्ण रास्ता है। इसका निर्माण क्षेत्र के लिए जरूरी है। - मसूद
सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब मंजूरी मिलने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान होगा। - शेर मोहम्मद
सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार टूटे मार्ग की समस्या का सामना न करना पड़े। - हारिश
कोट
निर्माण के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुरानी सड़क को उखाड़कर 18 फुट चौड़ा नया मार्ग बनाया जाएगा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - अरशद, जेई, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed