{"_id":"60e595458ebc3e91fa436a73","slug":"signal-strike-for-non-receipt-of-training-allowance-palwal-news-noi591999119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण भत्ता न मिलने पर सांकेतिक हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण भत्ता न मिलने पर सांकेतिक हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। रोडवेज डिपो परिसर में प्रशिक्षणार्थियों ने पिछले दो माह से प्रशिक्षण भत्ता नहीं मिलने पर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द भत्ता नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। डिपो अधीक्षक अनिल कुमार ने सभी युवाओं को जल्द भत्ता दिलवाने का आश्वासन दिया।
करतार और राजेंद्र ने बताया कि वह आईटीआई करने के बाद पलवल बस डिपो में पिछले सात माह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। रोडवेज विभाग की तरफ से उन्हें हर माह करीब 7700 रुपये प्रशिक्षण भत्ता दिया जाता है। लेकिन, पिछले दो माह से भत्ता नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सभी प्रशिक्षणार्थियों को जल्द भत्ता नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उधर, पलवल बस डिपो में कार्यरत अकाउंटेंट राजकुमार ने बताया कि प्रशिक्षण भत्ते का बजट विभाग के जिला मुख्यालय से आता है। पलवल बस डिपो में प्रशिक्षण ले रहे करीब 36 प्रशिक्षणार्थियों को मई और जून माह का प्रशिक्षण भत्ता नहीं मिल पाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही प्रशिक्षण भत्ता मिल जाएगा।