फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Show-cause notices issued to doctors absent from duty

Palwal News: ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस, मरीजों का जाना हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to doctors absent from duty
नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में ज्वाइंट डायरेक्टर का औचक निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के नवनियुक्त ज्वाइंट डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल में कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी और डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले। ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

ज्वाइंट डायरेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी, आयुष्मान, ऑर्थोपेडिक, एचआईवी लैब, डेंटल, जनरल मेडिसिन, त्वचा रोग, सर्जरी, टीबी लैब, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट कार्यालय और आईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट डायरेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाइयों, जांच तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी नारायण ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें बेहतर एवं समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed