{"_id":"6a5e75ca96f3c5e56e06a24f","slug":"shots-fired-at-young-mans-house-bullet-hits-gate-case-registered-against-two-palwal-news-c-24-1-pal1005-126174-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: युवक के घर पर फायरिंग, गेट पर लगी गोली, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: युवक के घर पर फायरिंग, गेट पर लगी गोली, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के चांदहट गांव में रविवार देर रात एक युवक के घर के बाहर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गोली घर के गेट पर लगी, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने नामजद आरोपी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चांदहट निवासी लाले उर्फ अजीत ने बताया कि रविवार रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच विपिन उर्फ रसगुल्ला अपने एक साथी के साथ कार से उसके घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों गेट पर जोर-जोर से आवाजें लगाने और गालियां देने लगे। शोर सुनकर जैसे ही अजीत गेट पर पहुंचा, विपिन ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। अजीत तुरंत गेट के पीछे हट गया, जिससे गोली गेट पर जाकर लगी और उसकी जान बच गई। आरोपी मौके से फरार होते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया की घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 और थाना चांदहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस का खोल बरामद कर साक्ष्य सुरक्षित किए और सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विपिन उर्फ रसगुल्ला व उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।