फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   shivratri in palwal

कांवड़ियों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Wed, 31 Jul 2019 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
shivratri in palwal
पलवल में शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढाते कांवड़िए। - फोटो : Palwal
पलवल। सावन माह की शिवरात्रि पर मंगलवार को जिले के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर जिले के मंदिर में बम-बम भोले व भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठे। हरिद्वार से कांवड लेकर आए श्रद्धालु व कांवडिए मंदिरों में बम-बम भोले के जयघोष के साथ जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर अपना संकल्प पूरा किया। परिजनों ने गाजे-बाजे के साथ कांवड़ियों का तिलक लगाकर और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया।गाजे-बाजे के साथ कांवडियों को मंदिरों में ले जाया गया।
विज्ञापन

भगवान शिव का जलाभिषेक करने व कांवड चढ़ाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ शहर के एतिहासिक जंगेश्वर मंदिर प्रांगण में देखने को मिली, जहां श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके अलावा एतिहासिक पचोवन मंदिर व अन्य शिवालयों व मंदिरों में भी उत्साह नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर से भी बड़ी संख्या में युवा हरिद्वार व नीलकंठ से गंगा जल लेने के लिए गए थे। कई युवा मंडलियां तो सोमवार सायं तक ही शहर में प्रवेश कर गई थी और मंदिरों के बाहर व राजमार्ग के किनारों पर स्थापित कांवड़ शिविर में ठहरी हुई थी, वहीं कई युवा मंगलवार को सुबह तक भी कांवड़ लेकर आ रहे थे। यह सभी सप्ताह-दस दिन से भी पहले कांवड़ लेने के लिए घर से निकले। डाक कांवड लेकर हरिद्वार से आए कांवडिए मंगलवार को दोपहर तक मंदिरों में पहुंचे। मंगलवार को सुबह जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले, तो इन कांवड़ियों का इंतजार भी खत्म होने को आया। अपनी बारी से विधि-विधान अनुसार कांवड़ियों ने गंगा जल से अपने आराध्य भगवान शिव की प्रतिमाओं व शिवलिंग का अभिषेक किया। परिजनों ने भी मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना भी की। तुहीराम कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंचवटी मंदिर, बस अड्डा चौक पर स्थित शिव मंदिर, गीता कालोनी स्थित गीता भवन, भूरा गिरि मंदिर, जवाहर नगर कैंप में श्री सनातन धर्म मंदिर में, रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित खोंटा मंदिर, शिवशक्ति धर्म मंदिर, कामेश्वर महादेव मंदिर अलावलपुर चौक सहित आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं में भगवान भोले नाथ के दर्शन करने को उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड लेकर आए युवा दौड़ते ही मंदिरों में पहुंचे तथा एक साथ सभी युवाओं ने मिलकर कांवड चढ़ा जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

------------
सुरक्षा के थे पूरे इंतजाम
कांवडियों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस विभाग द्वारा पूरे इंतजाम किए गए थे। जहां मंदिरों में पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर तैनात थे वहीं राजमार्ग व लिंक मार्गों पर भी पुलिस कर्मी तैनात थे कांविउयों को सुरक्षा के बीच चौराहे पार करवा रहे थे। वहीं डाक कांवड लेकर आ रहे कांवडियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पेट्रोलिंग साथ चल रही थीं। कांवडियों को उनके गणतव्यों तक पहुंचाने में पुलिस व प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सुरक्षा दी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
होडल में भी मंदिरों में चढ़ी कांवड
अमर उजाला ब्यूरो
होड़ल। गोमुख व हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर पंहुचे कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मंदिरों के आसपास तक पूरी तरह से मुस्तेदी के साथ जुटा रहा ।क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर कावड़ियों का तांता लगा रहा।शहर के कई शिवालयों पर कावड़ियों के परिजन ढोल बाजों के साथ जलाभिषेक करने पंहुचे ।जलाभिषेक पर्व को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजावट कर सजाया गया था कई जगहों पर शिव चालीसा ,शिव स्तुति व सुंदर कांड के पाठ के आयोजन भी किए गए ।श्रद्धालुओं द्वारा कई मंदिरों पर गंगा जल लेकर पंहुचे कावड़ियों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई ।मंदिरों के आस पास पुलिस की लगातार गस्त जारी रही ।थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जलाभिषेक को लेकर सभी मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed