फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Seven members of the same family fell ill after drinking goat milk lassi.

Palwal News: बकरी के दूध की लस्सी पीने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven members of the same family fell ill after drinking goat milk lassi.
उल्टी, घबराहट और बेहोशी होने पर परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले के चांदहट गांव में बकरी के दूध से तैयार लस्सी पीने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, घबराहट और बेहोशी जैसी शिकायत होने पर परिजन तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, रेफर किए जाने के समय दो बच्चों और एक बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, परिवार बकरी पालन का कार्य करता है और रविवार शाम रोज की तरह बकरी के दूध से लस्सी तैयार की गई थी। लस्सी पीने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले बुजुर्ग दंपती की हालत खराब हुई, इसके बाद अन्य दंपती और उनके तीनों बच्चों को भी तेज उल्टियां होने लगीं। ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने आशंका जताई है कि दूध में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हुई हो सकती है, जबकि पीड़ित सोनू का कहना है कि एक बकरी दिन में बीमार थी और संभव है उसने चराई के दौरान कोई जहरीला पदार्थ खा लिया हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चांदहट थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed