फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Seven agencies have come forward to construct the loop

Palwal News: भंगेल एलिवेटेड रोड पर लूप बनाने के लिए आगे आई सात एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Seven agencies have come forward to construct the loop

विज्ञापन
नोएडा। अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बने भंगेल एलिवेटेड रोड के बीच बरौला टी प्वाइंट पर चार लूप बनाने के लिए जारी तीसरे टेंडर में सात एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखाई है। उनके दस्तावेज का परीक्षण नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। एजेंसियों की संख्या कम रहने से पहले दो टेंडर की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेज परीक्षण के बाद वित्तीय परीक्षण होगा। 55 करोड़ 98 लाख 23 हजार रुपये की परियोजना का टेंडर 19 मई को निकाला गया था। अधिकारियों के मुताबिक नोएडा एलिवेटेड रोड की तरह इस पर भी 500-500 मीटर के सीधे रैंप बरौला टी प्वांट पर बनने हैं। रैंप बन जाने से सात एक्स सेक्टरों (74-79), 107, 101, 104, 42, 47, 48 व 49 और हाजीपुर, बरौला, सलारपुर गांव एलिवेटेड रोड से जुड़ जाएंगे। एलिवेटेड के नीचे की दादरी रोड, विश्वकर्मा रोड पर वाहनों का दबाव और जाम की समस्या दूर होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed