{"_id":"6b0b2520415d52c2210e9b84","slug":"septic-tank-waste-being-discharged-into-the-open-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117586-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खुले में बहाया जा रहा सेप्टिक टैंक का अपशिष्ट, अधिकारियों की कॉलोनी के बाहर फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खुले में बहाया जा रहा सेप्टिक टैंक का अपशिष्ट, अधिकारियों की कॉलोनी के बाहर फैली गंदगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर में स्वच्छता अभियान चलाने के दावों के बीच बीसरू रोड पर लघु सचिवालय और ऑफिसर्स कॉलोनी की दीवार के पास खुले में सेप्टिक टैंक का गंदा पानी और अपशिष्ट डाले जाने का मामला सामने आया है। प्रशासनिक कार्यालयों और अधिकारियों के आवास के नजदीक फैल रही गंदगी ने स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, सेप्टिक टैंक खाली करने वाले कुछ वाहन संचालक अपशिष्ट को निर्धारित स्थान पर ले जाने के बजाय सड़क किनारे खुले में डाल रहे हैं। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छर-मक्खियों के पनपने तथा संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खुले में अपशिष्ट डालने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
लघु सचिवालय के आसपास सेप्टिक टैंक खाली किए जाने का मामला सामने आया है। वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, एसडीएम