फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Senior Congress and Brahmin leader Girraj Jaildar is no more

वरिष्ठ कांग्रेसी व ब्राह्मण नेता गिर्राज जेलदार नहीं रहे

Wed, 10 Nov 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress and Brahmin leader Girraj Jaildar is no more
पलवल। गांव रूंधी निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला पार्षद गिर्राज शर्मा जेलदार का सोमवार रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गांव रूंधी स्थित मोक्षधाम में किया गया। उनके अंतिम संस्कार पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक उदयभान, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष धर्मचंद शर्मा, ब्राह्मण सभा के संरक्षक लेखराज शर्मा, हुकम सरपंच, किसान नेता मास्टर महेंद्र चौहान, पलवल जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुंवर राजेश सिंह, पूर्व चेयरमैन महेंद्र चुघ, डालचंद चेयरमैन, धर्मवीर सरपंच सहित हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

बता दें कि गिर्राज शर्मा जेलदार गांव रुंधी के 15 सालों तक सरपंच रहे। वर्ष 1986 में वे फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और फिर उपाध्यक्ष बने। पलवल जिला बनने के बाद जेलदार पलवल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा वे फरीदाबाद व पलवल जिला कांग्रेस में देहात कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद से लेकर संगठन में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। जेलदार जिला फरीदाबाद व पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 1992 में जिला फरीदाबाद के ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य भी रह चुके थे। जेलदार अखिल भारतीय कृषक समाज, जीजीडीएसडी कॉलेज समिति, अखिल भारतीय सेवा दल बिरादरी एवं विद्या प्रचारिणी सभा बघोला के आजीवन सदस्य थे। वर्ष 2000 में जेलदार ने जिला परिषद के सदस्य भी चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed