फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Selection of players for the national competition

Palwal News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Selection of players for the national competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल असावटी के एथलेटिक्स मैदान पर 16 और 17 अक्तूबर को 20वीं नेशनल इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए दो दिवसीय जिला ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। सत्यवीर धनखड़, मीडिया प्रभारी एवं खेल संयोजक ने बताया कि 16 अक्तूबर को अंडर-16 आयु वर्ग और 17 अक्टूबर को अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, हर्डल्स, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन की विभिन्न स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पलवल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed