फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   visit

मुख्य संसदीय सचिव ने किया गांवों का दौरा

Wed, 14 Sep 2016 04:49 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 14 Sep 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
visit
संसदीय सचिव सीमा त्रिखा का अभिवादन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने जिले के पेलक, खेड़ला, रतिपुर, फिरोजपुर राजपूत, औरंगाबाद, सेवली तथा बंचारी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में बन रहे ग्राम सचिवालयों व खेल परिसरों  का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने गांव पेलक के ग्राम सचिवालय का जायजा लिया। जहां जिला पार्षद बिंदु ढकोलिया से विकास कार्यों बारे चर्चा भी की। पेलक गांव के सरपंच भगवत शर्मा, फिरोजपुर राजपूत गांव के सरपंच उदय सिंह, औरंगाबाद गांव के सरपंच हरदीप सिंह तथा सेवली गांव के सरपंच ने भी सीमा त्रिखा का स्वागत किया तथा समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल का उद्देश्य है कि गांवों का तेजी से विकास हो। त्रिखा ने गांव गोपीखेड़ा में एचसीएस परीक्षा उत्तीर्ण गजेंद्र सिंह को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, जिला
परिषद उपप्रधान संतराम, कर्नल राजेंद्र रावत, जय सिंह चौहान, भाजपा नेत्री नरेश शर्मा, मूर्ति शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed