{"_id":"68dac73d8e8de7a0020616a6","slug":"sdm-held-a-meeting-with-officials-palwal-news-c-25-1-mwt1001-106688-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Mon, 29 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्य रूप सड़क सुरक्षा और केएमपी एक्सप्रेस वे की मरम्मत को लेकर को दिए जरूरी दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। शहर के उपमंडल कार्यालय में सोमवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से बैठक में सड़क सुरक्षा यातायात नियम की पालना और कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे की मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही उन्हें समस्याओं के समाधान को लेकर दिशा निर्देश भी दिए।
तावड़ू एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि बैठक में केएमपी एक्सप्रेसवे के धुलावट के पास सड़क की खराब स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। इस क्षेत्र में सड़क के टूटे होने के कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि धुलावट के पास एक्सप्रेस वे की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए, ताकि यातायात सुचारू हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दीप्ति बोकन को निर्देश दिए गए कि वे निजी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित करें और सुनिश्चित करें कि स्कूल बसों में निर्धारित बैठने की क्षमता से अधिक बच्चे न ले जाए जाएं। यदि कोई स्कूल इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, जहां कहीं स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता हो, वहां इसकी सूचना एसडीएम कार्यालय को दी जाए ताकि उचित कदम उठाए जा सकें। इस बैठक में पुलिस उपअधीक्षक अभिमन्यू, जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश, थाना प्रबंधक यातायात, उपमंडल लोक निर्माण विभाग नूंह के कनिष्ठ अभियंता तपेश कुमार, उपमंडल लोक निर्माण विभाग सोहना, नगरपालिका सचिव मोहित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दीप्ति, थाना प्रबंधक शहर/सदर, मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।