फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SDM appeals regarding SIR: Extend full cooperation to BLOs.

Palwal News: एसआईआर को लेकर एसडीएम की अपील, बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
SDM appeals regarding SIR: Extend full cooperation to BLOs.
होडल। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बेलिना लोहान ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विभिन्न राजैनतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें इनेलो, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम लोहान ने सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन


एसडीएम ने राजनीतिक पार्टियों को निर्देश दिए कि वह एसआईआर के तहत यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में आने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र होडल में कुल 197053 मतदाता हैं और मतदान केंद्रों की संख्या 200 हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुके तथा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। वहीं पात्र नए मतदाताओं के नाम भी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सूची में शामिल किए जाएंगे। इससे मतदाता सूची अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed