फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sarv Karamchari Sangh staged a protest over demands.

Palwal News: मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sarv Karamchari Sangh staged a protest over demands.
मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण नहीं होने पर सीएम आवास के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग को लेकर मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ और उससे जुड़े संगठनों ने पलवल में प्रदर्शन किया। कर्मचारी गुर्जर धर्मशाला से रैली निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने की। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के अनुरूप लंबे समय से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों को नीति बनाकर नियमित किया जाए। उन्होंने मांग की कि 31 दिसंबर 2025 तक 10 वर्ष या उससे अधिक की सेवा पूरी कर चुके आउटसोर्स, अनुबंध, पार्ट-टाइम और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


संघ के जिला सचिव हरेंद्र देशवाल ने कहा कि प्रदेश में करीब दो लाख रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने, जोखिम भत्ता देने और हरियाणा के लिए अलग वेतन आयोग गठित करने की मांग भी उठाई गई। वन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान प्रविंद्र गुलिया ने एक्स-ग्रेशिया रोजगार नीति में आयु और सेवा अवधि की शर्तें हटाने तथा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 100 प्रतिशत मेडिकल रीइंबर्समेंट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और आगामी चरण में कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लंबा पड़ाव डाला जाएगा।


प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित सैकड़ों अपील पत्र भी मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपे। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed