{"_id":"61802cac6b826e0d265139fb","slug":"salute-the-freedom-fighters-and-martyrs-by-inaugurating-the-cultural-evening-palwal-news-noi6137525184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कर किया स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कर किया स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन
विज्ञापन
पलवल। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार की देर शाम सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ पलवल के विधायक दीपक मंगला, होडल के विधायक जगदीश नायर तथा हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने संयुक्त रूप से किया।
तीनों विधायकों ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पलवल की भूमि ऐतिहासिक है जिसके वीरों ने आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय बलिदान दिया है। इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को राष्ट्रीयता की शपथ दिलवाई गई। होडल के विधायक एवं हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सुभाषचंद्र बोस के सपनों के भारत के निर्माण को साकार रूप दिया जा रहा है। पलवल के विधायक दीपक मंगला ने आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे नई नस्लों को प्रेरणा मिलती है कि वे भी राष्ट्रीयता के लिए समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह पार्क में निर्मित शहीद स्मारक स्थल पर जिले के सभी शहीदों के नाम अंकित करवाए। हथीन के विधायक प्रवीण मंगला ने आजादी हिंद फौज के सेनानी रहे अपने दादा मोहन सिंह व स्वतंत्रता सेनानी रहे छोटे दादा मोहर सिंह को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने दादा कान्हा को स्मरण करते हुए उनकी कुर्बानी को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने सीखने का अवसर मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि अमृत महोत्सव से भारत की उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूती प्राप्त हो रही है। इस मौके पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम इस राष्ट्रीय यज्ञ में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंजीत ग्रुप ने शुरुआत वंदे मात्रम से की। अंजलि भाटी के नेतृत्व में बृज नट मंडली ने हरियाणवी समूह नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। पृथ्वी साहनी के निर्देशन में ब्रेकलैस अकादमी ने कोरियोग्राफी की प्रस्तुति से देशभक्ति का संदेश दिया। डॉ. राजकुमार तेवतिया टीम ने जिकरी स्टाइल में पलवल के वीर दादा कान्हा के बलिदान की गाथा सुनाई। जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय की विभागीय भजन मंडलियों ने रागिनियों व गीतों की प्रस्तुतियां दी। महाशय धर्मवीर सिंह, गायक दुलीचंद व लल्लूराम ने सरकार की नीतियां बताईं।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित
तीनों विधायकों ने कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी बीरबल के परिजन रतन सिंह, खेमीराम के परिजन सुरेश, गोबिंद राम के परिजन रमेशचंद, मोहर सिंह के परिजन मुकेश डागर, भीम सिंह के परिजन हरफूल, छतर सिंह के परिजन विकल पौज व स्वतंत्रता सेनानी झम्मन सिंह के परिजन भरत सिंह शामिल रहे। साथ ही शहीदों की वीरांगनाओं में किरणवती पत्नी चतर सिंह, सुनीता पत्नी बदन सिंह, कुसुमलता अमरचंद, गंगारती पत्नी ज्ञानचंद, कृष्णा पत्नी फतेह सिंह, विजयलक्ष्मी पत्नी बीरबल व मिसरो पत्नी महिपाल और शहीद खड़ग सिंह के पुत्र हरेश कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन एसोसिएट प्रोफेसर भूमिका शर्मा ने किया। संयोजक बृजमोहन, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, एसडीएम वैशाली सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल मौजूद थे।