{"_id":"60c761c88ebc3ed48f18b0ca","slug":"rs-9-lakh-recovered-in-atm-robbery-case-palwal-news-noi58742841","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 36 लाख 54 हजार रुपए निकालने वालों से 9 लाख रुपये भी किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से 36 लाख 54 हजार रुपए निकालने वालों से 9 लाख रुपये भी किए बरामद
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना इलाका स्थित एटीएम से 36 लाख, 54 हजार, 500 रुपये चोरी करने के मामले गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर बाकी 9 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। 27 लाख रुपये पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि 10 जून को उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी मनमोहन सिंह ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह एसआईएस कैश सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर मैनेजर एटीएम ऑपरेशन के पद पर है। 9 जून को रोजाना की तरह एचडीएफसी के एटीएम में शाम 7.50 बजे कैश डालने वाली टीम 36 लाख रुपये डालने आई थी।
टीम में नीरज व मिथुन कुमार कस्टोडियल (जिनकी देखरेख में पूरा कैश रहता है), गनमैन किशोरी लाल व अमोल सिंह और कैश वैन का चालक प्रमोद कुमार शामिल थे। टीम ने 36 लाख रुपये एटीएम में डाले, जबकि 55 हजार 500 रुपये एटीएम में पहले थे। 10 जून को उन्हें सूचना मिली कि उक्ट टीम द्वारा एटीएम में डाली गई रकम चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचा और एटीएम की जांच की, जांच में पाया कि एटीएम में एक हजार रुपये ही बाकी हैं और पैसे डालने वाला द्वार खुला हुआ था।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया था कि पैसे डालने वाली टीम के सदस्यों ने ही एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर रात के समय मौके का फायदा उठाकर 36 लाख 54 हजार 500 रुपये चोरी किए हैं। शिकायत पर पुलिस ने नीरज, मिथुन कुमार, किशोर लाल, अमोल सिंह व प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस नीरज निवासी अमलौर थाना पैलानी जिला बांदा यूपी और मिथुन कुमार निवासी गरीबपुर थाना महेशगंज जिला प्रतापगढ़ यूपी और उनके एक अन्य अन्य साथी को काबू किया। उनसे पूछताछ की गई तो अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके तीसरे साथी की पहचान भरत उर्फ भोला पुत्र जयप्रकाश निवासी जल्हाके थाना चंदोस जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश के रूप में की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से तभी 27 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। उक्त आरोपियों की शिनाख्त पर पुलिस ने बाकी 9 लाख रुपये भी दिल्ली से बरामद किए हैं।