फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Roadways employees demonstrated

रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees demonstrated
पलवल। बस अड्डा परिसर में शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आगामी 13 मार्च को प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। अबकी बार सरकार के खिलाफ रोडवेज विभाग की सभी यूनियनों के कर्मचारी एक साथ मिलकर अपने हक की लड़ाई को लड़ेंगे। आगामी 28 व 29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान परमानंद धनखड़ ने कहा कि परिवहन विभाग में बसों की कमी के चलते आए दिन विभाग घाटे में जा रहा है। आगामी 31 मार्च को पलवल बस डिपो में 38 बसें कंडम होने जा रही हैं। बसों की कमी के चलते निजी वाहन चालक सवारियों से मनमाने पैसे वसूल रहे है। बावजूद इसके सरकार केवल झूठी घोषणा कर रही है। सरकार के प्रति रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। राज्य समिति के नेता राजवीर ने कहा परिवहन विभाग को घाटे से उभारने के लिए सरकार घोषणाओं की बजाय विभाग में नई बसें लाए, विभाग में खाली पड़े पदों को भरे, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करे, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, जोखिम भत्ता दे, कैशलैस पॉलिसी लागू करें व निजीकरण पर रोक लगाए सहित अन्य प्रमुख उनकी मांगे है, जिनको सरकार को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed