{"_id":"67db168ae4fd2644c603bc49","slug":"roads-will-be-transformed-pillars-will-be-shifted-for-rs-15-crore-palwal-news-c-24-1-as11003-112826-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़कों की होगी कायापलट, 1.5 करोड़ से स्थानांतरित होंगे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़कों की होगी कायापलट, 1.5 करोड़ से स्थानांतरित होंगे खंभे
विज्ञापन
-पीएम ग्रामीण सड़क योजना से सुधरेगी मार्गों की हालत, पलवल तहसील में साढ़े चार करोड़ से बनाई जा रही सड़कें
मोहित शुक्ला
पलवल। जिले में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों की काया पलट करने का काम शुरू हो चुका है। पीएचईडी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पलवल तहसील के ग्रामीण इलाकों की 8 सड़कों के साथ जिले भर की 20 से ज्यादा सड़कों की कायापलट होगी। इन सड़कों से बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पलवल क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों को चौड़ा करने के लिए बाधक बने बिजली के पोलों को हटाने और स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में प्रशासन की तरफ से करीब 1.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पलवल तहसील में आने वाली 8 सड़कों को करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से बनाने का काम चल रहा है। इनमें कई सड़कों का काम पूरा हो चुका है। चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली पोलों को हटाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को लिखा गया था। वहीं, अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार 18 मार्च को इस कार्य के लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। अगले माह से इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- --
पलवल तहसील की इन सड़कों का होगा निर्माण
पीएम सड़क विकास योजना के तहत पलवल तहसील की चांदहट से रहीमपुर ब्रिज वाया बरोली का निर्माण करीब 1.69 करोड़ रुपये में, फुलवारी से दीघोट वाया औरंगाबाद 1.20 करोड़ रुपये में, एनएच-19 से ब्लॉक बाउंड्री तक वाया पिंगोरे, मारोली, सोलाका 19.59 लाख रुपये में, तराका से घोरी वाया खेड़ा, रसूलपुर, मिस्सा, सिहोल, सुजवारी, रामपुर खोर 41.98 लाख रुपये में, कितवारी से घोरी वाया गुरवारी, चांदहट 1.18 करोड़ रुपये में किया जा रहा है। इन सभी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए खंभों को हटाने का काम भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
10 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ
परियोजना से पलवल के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा। सड़कें चौड़ी होने से यातायात में सुधार होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। इसके अलावा, बिजली के खंभों के व्यवस्थित स्थानांतरण से बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और सुरक्षित हो जाएगी। कई ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने बिजली के पोल सड़क के बीच में आने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। पोलों के व्यवस्थित स्थानांतरण से बिजली की लाइनों में कम गड़बड़ी होगी।
वर्जन
योजना के अंतर्गत सड़क के चौड़ीकरण से प्रभावित बिजली के खंभों को हटाया जाएगा। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि बिजली आपूर्ति भी बाधित नहीं होगी। हमारी कोशिश है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। - रंजन राव एसई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम