फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Responsibility for upcoming events assigned

Palwal News: आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Responsibility for upcoming events assigned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। भाजपा जिला कार्यालय झिर कमल में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई और आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए विपक्ष पर अराजकता फैलाने और युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नूंह जिले में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed