फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Remove the breaker on the highway after 24 hours

राजमार्ग पर लगाए ब्रेकर 24 घंटे बाद ही हटाए

Thu, 17 Sep 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Remove the breaker on the highway after 24 hours
राजमार्ग पर लगाए ब्रेकर 24 घंटे बाद ही हटाए
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस लाइन के सामने अवैध तरीके से लगाए गए स्पीड ब्रेकर को 24 घंटे बाद ही हटा दिया गया। स्पीड ब्रेकरों के कारण बुधवार को सड़क हादसे में तीन बाइक सवार भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस लाइन में आने-जाने के लिए डिवाइडर पर कट बना हुआ है। कट के पास बुधवार को दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बना दिए गए। अचानक लगे स्पीड ब्रेकरों के कारण वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सदर थाना प्रभारी के अनुसार, वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली है। दुर्घटनाओं के बारे में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अवैध तरीके से लगाए गए स्पीड ब्रेकर लगाने की जानकारी मिली तो उन्हें तुरंत प्रभाव से हटवा दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की अनुमति नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed