फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Register name in voter list from Voter Helpline App

वोटर हेल्पलाइन एप से वोटर लिस्ट में दर्ज करवाएं नाम

Tue, 28 Sep 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Register name in voter list from Voter Helpline App
पलवल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट से संबंधित सभी परेशानियों को घर बैठे दूर करने के लिए मोबाइल एप बनाया है। वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) के जरिए नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, उसमें संशोधन करवाने, एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण या एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में स्थानांतरण और चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रत्याशियों को जानने तथा चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा मिलेगी। उपायुक्त ने बताया कि यह एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसे कोई भी नागरिक डाउनलोड कर सकता है। भारत चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 1 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरे करने वाले नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की सुविधा भी इस एप पर मिलेगी। निर्वाचन विभाग से संबंधित सेवाओं का लाभ अब वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed