फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   refuse the demand of dowery , women got out to house

दहेज की मांग पूरी न होने पर चार विवाहिताओं को घर से निकाला

Thu, 01 Aug 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
refuse the demand of dowery , women got out to house
दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला
विज्ञापन

- पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की शुरू
पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चार विवाहिताओं को दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने पर16 नामजद आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता मंजीत कुमार के अनुसार गांव लालगढ़ निवासी राजबीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी दो बेटी निशा व मनीषा की शादी 10 दिसंबर 2017 को गांव हसनपुर निवासी राहुल व मोहित के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था तथा वे दहेज में दो लाख रुपये व ऑल्टो कार लाने की मांग करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर दोनों बहनों को उनके पतियों, ननद लता, ससुर चंदरपाल व सास माया ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। वहीं गांव चिरवाड़ी निवासी निशा ने शिकायत दर्ज कराई है कि जलालपुर माफी (होडल) निवासी भगत सिंह के साथ हुई थी। उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसके पति भगत सिंह, जेठ सुधीर, ससुर प्रताप, सास विजयवती, जेठानी सपना, ननद सुमित्रा व बीरवती ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकला दिया। वहीं गांव बघोला निवासी निशा ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी पांच मार्च 2016 को आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी विष्णु के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पति, सास गीता, जेठ रणबीर व जेठानी सुशीला 50 हजार रुपये व बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज न लाने पर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed