फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Recommendation for FIR against Supervisor and BLO

Palwal News: सुपरवाइजर व बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर की सिफारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for FIR against Supervisor and BLO
थानाध्यक्ष ने कहा- नहीं मिली कोई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान लापरवाही बरतने के मामलों में विधानसभा क्षेत्र-79 नूंह के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने सुपरवाइजर व बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। हालांकि, थाना प्रभारी ऐसी किसी भी शिकायत मिलने से मना कर रहे हैं।
उन्होंने थाना प्रभारी, सदर को भेजी शिकायत में बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर में कार्यरत पीजीटी एवं सुपरवाइजर संदीप कुमार ने अभियान के दौरान निर्वाचन कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। सुपरवाइजर ने बिना अनुमति कार्यस्थल छोड़ा, उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की तथा समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहा। इसे निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं वैधानिक दायित्वों की अवहेलना माना गया है।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मामले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टांई में कार्यरत जेबीटी शिक्षक एवं बूथ संख्या-119 के बीएलओ राम महेरा के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। बीएलओ पर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन नहीं करने, निर्धारित अवधि में गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण नहीं करने जैसे आरोप हैं। मामले में सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed