फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rapist arrested

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
rapist arrested
पलवल। महिला को नशीला पेयजल पिलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला सेल प्रभारी सविता रानी ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने दस फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अक्तूबर वर्ष 2019 को उसे मथुरा (यूपी) के छाता निवासी पप्पू उर्फ राजीव ने फोन कर रेलवे स्टेशन पर बुलाया। पीड़िता जब स्टेशन पर पहुंची तो उसे पानी पीने को दिया। पानी पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और आरोपी उसे कार में बैठाकर किसी कमरे पर ले गया। जहां पर आरोपी ने बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर अश्लील फोटो भी ले लिए। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा तथा किसी को बताने पर पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता रहा। आदतों से बाज नहीं आने से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed