फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rape with girl

शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 02 Mar 2022 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
rape with girl
पलवल। शादी का झांसा देकर एक साल तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो ले लिए। शादी का दबाव बनाया तो परिवार व उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई सुनीता के अनुसार एक 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह पिछले साल 16 फरवरी को शादी में गई थी। शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात गांव असावटा निवासी विशाल से हुई। विशाल पीड़िता को ओयो होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो भी ले लिए। एक साल से आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाया तो फरवरी 2022 में शादी करने का आश्वासन दिया। फरवरी में शादी के लिए कहा कि आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed