फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rape

पुराने केस का समझौता कराने के बहाने महिला से दुष्कर्म

Sun, 16 Feb 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
rape
पलवल। पुराने केस में समझौता कराने की बात कहकर एक व्यक्ति 30 वर्षीय महिला को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया और हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी मुन्नी ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक केस अदालत में चल रहा है। 13 फरवरी को पीड़िता केस के सिलसिले में अदालत गई थी। जहां पर पीड़िता को गांव गोड़ोता निवासी हरपाल मिला। यहां राजीनामा करने की बात कहकर उसे हरपाल पहले तहसील परिसर ले गया। वहां ज्यादा भीड़ की बात कहकर आरोपी उसे एक दुकान पर ले गया। आरोप है कि सुनसान जगह पर लगी दुकान में कोल्ड ड्रिंक ली और महिला को दुकान के पीछे कमरे में ले गया। जहां पर हरपाल ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी बाइक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed