फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rail rolo andolan against farmers bill

किसानों की हत्याओं के विरोध में कल रेल रोको आंदोलन

Sat, 16 Oct 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
rail rolo andolan against farmers bill
पलवल के अटोहां चौक पर धरना देते किसान - फोटो : Palwal
पलवल। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान 18 अक्टूबर को रेल रोको कार्यक्रम चलाएंगे। इस दौरान पलवल में रेलमार्ग को जाम किया जाएगा। शनिवार को केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान धरने में किसानों ने यह निर्णय लिया। इस दौरान रेलमार्ग जाम करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। ज्यादा से ज्यादा किसानों से रेल रोको कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अटोहां मोड़ पर जारी धरने की अध्यक्षता चंद्रमुनि धतीर ने की, जबकि संचालन राजकुमार ओहलियान ने किया। शनिवार को धरने में भूडेर पाल के गांव धतीर, घुघेरा, ककराली, अल्लीका, यादुपुर, किशोरपुर, कारना, लालवा सहित अन्य गांवों के किसान शामिल हुए। धरने में लखीमपुर मामले में मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान पिछले 10 माह में किसानों द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले करीब साढे़ 10 माह में पलवल के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के सभी आह्वानों को पूरा किया है। पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग, केएमपी-केजीपी व रेल मार्ग को कई बार जाम करने का सफल आयोजन किया गया। इसके अलावा दर्जनों पर प्रदर्शन कर सता पक्ष के नेताओं का भी विरोध किया। आगे भी किसान सभी आह्वानों को पूरा करेंगे। किसान नेताओं कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्याओं के मामले में सरकार की आंख खोलने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा में रेल रोको आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। पलवल में रेल मार्ग रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। सोमवार सुबह भारी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं पर रेल मार्ग जाम की करने की जगह सुनिश्चित की जाएगी। धरने में अच्छेलाल जोधपुर, रणजीत महाशय, हुकम सिंह चौहान, रोशनलाल अल्लीका, इंद्र सिंह रावत ने भजन प्रस्तुत किए। धरने को किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, किसान सभा के नेता धर्मचंद घुघेरा, सोहनपाल चौहान, राजेंद्र बैंसला बड़ौली, बीधू सिंह प्रधान, पंडित नंदराम सरपंच, राजेश रावत बहीन और उदय सिंह सरपंच ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed