फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Quit pan masala and tobacco for life

मुंह के कैंसर से बचना है तो पान मसाला और तंबाकू तत्काल छोड़ें

Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Quit pan masala and tobacco for life
पलवल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली का रिबन काटकर शुभारंभ करते सिविल सर्जन। - फोटो : Palwal
पलवल। नागरिक अस्पताल में दांतों की सुरक्षा जागरूकता (ओरल हेल्थ अवेरनेस) कार्यक्रम के तहत बुधवार को कार रैली का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली में शामिल कारों को रवाना किया। रैली नागरिक अस्पताल से शुरू होकर मीनार गेट, सेक्टर-2 चौक से सोहना मोड़ होते हुए नागरिक अस्पताल में पहुंची।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डा. प्रदीप शर्मा ने लोगों को दांतों की बीमारियां जैसे दांतों में कीड़ा लगना, मसूढों से खून आना, पायरिया की समस्या के बारे में भी बताया। उन्होंने दूध के दांतों, गर्भवती महिलाओं को दांतों की देखभाल करने व मुंह के कैंसर के बारे में भी जानकारी दी। सिविल सर्जन ने बताया कि पान-मसाला व तंबाकू का सेवन करना मुंह के कैंसर का कारण बनता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ दंतक सर्जन डा. रामेश्वरी वर्मा ने भी दांतों की देखभाल के बारे में टिप्स बताए। उन्होंने बताया कि हमेशा ब्रश दिन में दो बार (सुबह नाश्ते के बाद और रात को खाने के बाद) करना चाहिए व मुंह में कोई भी अल्सर व जलन होती है तो तुरंत दंत चिकित्सक को दिखाएं। रैली का संचालन डा रामेश्वरी वर्मा, डा. आर. पी. सिंह, डा. आसिमा कालरा, डा. उमा शर्मा व डा. कमलदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डा. सुनीता शर्मा, दंत चिकित्सक डा. अंजलि, डा. प्रियंका शर्मा, डा. राधा, डा. ममता, डा. सुमन, डा. हेमंत, डा. विभोर, डा. सुषमा, डा. चेतना, डा. चेतन, डा. दुष्यंत, डा. अनुज व डा. हनुमंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed