{"_id":"616f05ad08437a4157675550","slug":"quickly-complete-development-tasks-palwal-news-noi611287973","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को तत्परता से पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को तत्परता से पूरा करें
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि पृथला विधानसभा के जो गांव जिला पलवल के अंतर्गत आते हैं उनमें चल रहे विकास कार्यों को तत्परता से पूर्ण किया जाए। प्रस्तावित व आगामी योजनाओं के टेंडर व एस्टीमेट प्रक्रिया पर जल्द कार्यवाही अमल में लाई जाए। विधायक नयनपाल रावत सोमवार को लघु सचिवालय पलवल के सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर योजना, पृथला विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवरेज, सड़क, जोहड़ आदि पर किए जा रहे कार्यों की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद पलवल क्षेत्र में उनके विधानसभा क्षेत्र के चार गांव आल्हापुर, फिरोजपुर, फजलपुर, अगवानपुर आते हैं, इन सभी गांवों में पेयजल, सीवर, सड़क, गली और नालियों संबंधी सभी कार्यों को पूरा किया जाए। बजट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को अधिकारी उनके संज्ञान में लाएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके। बैठक में उपायुक्त कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विकास कार्यों को जल्द पूरा करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र यादव, नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।